व्यापार तनाव के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे गिरकर 86.69 पर आया
विदेशी मुद्रा बाजार में, बढ़ते व्यापार तनाव के बीच आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे की गिरावट के साथ 86 रुपये और 69 पैसे पर बंद हुआ। भले ही कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई और अमेरिकी मुद्रा कमजोर रही, लेकिन विदेशी फंडों की निरंतर निकासी और घरेलू इक्विटी बाजारों में सुस्त धारणा के कारण भारतीय मुद्रा दबाव में रही।
डॉलर सूचकांक, जो छह अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की ताकत को दर्शाता है, दिन के कारोबार में 102.22 पर कारोबार कर रहा था।

