उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नागरिकों को एआई से बचाने के लिए लागू करने योग्य अधिकारों पर जोर दिया
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आम नागरिकों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव एआई नियामक व्यवस्था का केंद्रीय बिंदु होना चाहिए। आज शाम नई दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए, श्री धनखड़ ने नागरिकों को एआई से बचाने के लिए लागू करने योग्य अधिकारों की आवश्यकता पर बल दिया, जैसे स्पष्टीकरण का अधिकार और स्वचालित निर्णयों को चुनौती देने का अधिकार। उन्होंने कहा कि प्रणाली को आम नागरिकों को स्वचालित, अंतर्निहित राहत प्रदान करनी चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें मौजूदा न्यायशास्त्र की फिर से जांच करने के लिए मजबूर करता है। श्री धनखड़ ने कहा कि हमें भारत की साइबर संप्रभुता पर जोर देना चाहिए, लेकिन हमें वैश्विक मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में वैश्विक, नियम-आधारित व्यवस्था बनाने के लिए सभी हितधारकों को एक मंच पर आना होगा

