FEATUREDNationalPopular

राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दौरे पर आएंगी। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति आज सुबह करीब 10:30 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद वह राज्य विधानसभा परिसर पहुंचेंगी और यहां पौधारोपण करेंगी। राष्ट्रपति विधानसभा में आयोजित रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी और कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। समारोह को राज्यपाल रमन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी संबोधित करेंगे। समारोह के दौरान घटना संदर्भ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।

राष्ट्रपति आज ओडिशा के नयागढ़ जिले के कांतिलो में प्रसिद्ध श्री नीलमधाबा मंदिर भी जाएँगी और भगवान के दर्शन करेंगी। दर्शन के बाद, वह नयागढ़ जिले के कलियापल्ली में भारतीय विश्वबासु शबर समाज फाउंडेशन के समारोह में भाग लेंगी।