Science

Apple के सीईओ Tim Cook ने Siri टीम में किया बड़ा बदलाव, AI हेड को हटाया

Apple के सीईओ Tim Cook ने Siri के विकास में हो रही धीमी प्रगति को लेकर चिंता जताई और इसके चलते कंपनी के AI हेड John Giannandrea को हटाने का निर्णय लिया है। इसके स्थान पर उन्होंने माइक रॉकवेल को Siri की कमान सौंपी है। रॉकवेल अब कंपनी के सॉफ्टवेयर प्रमुख Craig Federighi को रिपोर्ट करेंगे और Siri वर्चुअल असिस्टेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही, रॉकवेल की जगह Paul Meade अब ऐपल के हेडसेट डिविजन का नेतृत्व करेंगे।

कंपनी लंबे समय से Siri में नए फीचर्स का इन्क्लूजन करने में नाकाम रही है, जिससे Apple को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। टिम कुक को उम्मीद है कि यह बदलाव AI और Siri के विकास में तेजी लाएगा, खासकर जब कंपनी को अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले पिछड़ने का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, Apple को चीन में आईफोन की बिक्री में गिरावट और इंटेलिजेंस में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस साल Apple के शेयर में 14% की गिरावट देखी गई है।