Entertainment

हेमा मालिनी ने ईशा को हमेशा यह प्रेरणा दी कि अपने पैरों पर खड़ा होना और खुद को हर स्थिति में सशक्त बनाना

अभिनेता धर्मेंद्र और ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। उनकी आगामी फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। ईशा आर्थिक रूप से सक्षम हैं और अपनी पहचान खुद बना रही हैं। पिछले साल ईशा देओल का उनके पति से तलाक हो गया था। इस मुश्किल समय में उनकी मां हेमा मालिनी ने उन्हें सहारा दिया और एक महत्वपूर्ण सीख दी। हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की शिक्षा दी है।

ईशा देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया कहा, “मुझे लगता है कि हर मां अपनी बेटियों को अपनी पहचान खुद बनाने की प्रेरणा देती है। मेरी मां ने भी मुझे यही सिखाया और यही करने को कहा। वह हमेशा मुझसे कहती थीं कि कड़ी मेहनत करो, अपनी पहचान बनाओ, और कोई न कोई प्रोफेशन चुनो। भले ही तुम अपना नाम न बना सको, लेकिन किसी न किसी प्रोफेशन में अपनी पहचान बनाना बहुत जरूरी है। इसे कभी मत छोड़ना। हमेशा प्रयास करते रहो और काम करते रहो।”

ईशा ने आगे कहा, “मेरी मां ने हमेशा मुझसे एक महिला के तौर पर स्वतंत्र रहने की सलाह दी है, चाहे किसी का भी पति हो और उसकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। उन्होंने मुझसे कहा कि, तुम चाहें करोड़पति से शादी कर लो, लेकिन एक महिला का फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होना उसे अलग पहचान देता है। मेरी मां का विश्वास था कि रोमांस जिंदगी का एक अहम हिस्सा है और इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। मां ने मुझसे कहा था कि रोमांस वो एहसास है, जो हमें सभी को चाहिए। यह कुछ ऐसा है, जो कभी खत्म नहीं होना चाहिए। मैंने उनकी सलाह को ध्यान में रखा है, लेकिन अभी तक उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया है।”