FEATUREDNationalPopular

भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके 9 साथियों ने अंतरिक्ष में इतिहास फिर से लिखा: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नासा के क्रू-9 को बधाई दी, जिसमें भारत की सुनीता विलियम्स भी शामिल हैं। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों वाले क्रू ने अंतरिक्ष में मानवीय धीरज और दृढ़ता का इतिहास फिर से लिखा है। उन्होंने उनके समर्पण की प्रशंसा की और इसे अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए गौरव का क्षण बताया।