तुलसी का पानी: आयुर्वेद से सेहत को सुधारने का तरीका
सेहत के लिए वरदान है तुलसी का पानी
दादी-नानी के जमाने से तुलसी के पत्तों को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। यह न केवल आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, बल्कि तुलसी के पत्तों में विटामिन C, जिंक और आयरन जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह-सुबह तुलसी के पत्तों का पानी पीकर आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
कैसे बनाएं तुलसी के पत्तों का पानी?
तुलसी के पत्तों का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दो कप पानी डालकर उबालें। अब धुले हुए तुलसी के पत्तों को उबले हुए पानी में डालकर कम से कम 5 मिनट तक उबालने दें। फिर इस पानी को छानकर एक कप में निकालें और इसमें थोड़ा सा शहद डालकर पीने के लिए तैयार करें। इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करें।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
अगर आप अपनी दिल की सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो तुलसी के पत्तों का पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। तुलसी वॉटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए तुलसी का पानी खाली पेट पीना सबसे प्रभावी होता है।
मिलेंगे एक से बढ़कर एक जबरदस्त फायदे
तुलसी के पत्तों का पानी न केवल दिल की सेहत के लिए, बल्कि आपकी गट हेल्थ के लिए भी अत्यंत फायदेमंद हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे अपच या कब्ज, से छुटकारा पाने के लिए यह पानी बहुत मददगार है। इसके अलावा, सर्दी-खांसी की समस्या से राहत, शरीर के डिटॉक्स करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी तुलसी वॉटर बहुत फायदेमंद है।

