CityMumbai

उपराष्ट्रपति 1 मार्च को मुंबई के हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स के समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुंबई के केपीबी हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स के वार्षिक दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसका आयोजन 1 मार्च को मुंबई में होगा।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ महाराष्ट्र में मुंबई के केपीबी हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स के वार्षिक दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 1 मार्च को महाराष्ट्र के एक दिनी दौरे पर रहेंगे।