FEATUREDNationalPopular

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वैश्विक निवेशकों के साथ भारत में सेमीकंडक्टर, एआई, तकनीक निवेश पर चर्चा की

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वैश्विक निवेश बैंकिंग फर्म जेफरीज में इक्विटी रणनीति के वैश्विक प्रमुख क्रिस्टोफर वुड से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने भारत में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और एआई में संभावित निवेश पर चर्चा की।

सेंट्रिकस पार्टनर्स एलएलपी के साझेदार साजिद जाविद के साथ एक अन्य बैठक में मंत्री ने भारत में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश पर चर्चा की।