FEATUREDInternationalPopular

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में घने कोहरे और पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान का अनुमान जताया

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में घने कोहरे का अनुमान जताया है। साथ ही, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।