CityMumbai

चार लाख रुपए का सामान चोरी

पालघर की कासा पुलिस ने चार लाख रुपए की चोरी के मामले में दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तवा गांव में डी.जी.पी.एस. ट्रिंबल आर 12 के दो कंट्रोलर डिवाइस चोरी किए गए। इन डिवाइसों की कुल कीमत चार लाख रुपए आंकी गई है। कासा पुलिस ने सुधाकर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।