Health/Food

गुलेन बैरे सिंड्रोम ने चिंता बढ़ाई

गुलेन बैरे सिंड्रोम क्या है?

गुलेन बैरे सिंड्रोम गंभीर इम्यूनोलॉजिकल न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। इसमें रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली नसों पर हमला करने लगती है। इसके कारण शरीर में सुन्नपन, मांसपेशियों में कमजोरी और लकवे जैसी स्थिति पैदा होती है। प्रमुख लक्षणों में हाथ-पैरों में कमजोरी, सुन्नपन और दस्त शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, आमतौर पर बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण के बाद यह बीमारी होती है।