NationalPopular

राष्ट्रपति मुर्मू और सिंगापुर के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम ने कल शाम नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ व्यापक चर्चा की। बातचीत में भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सिंगापुर भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत के लिए इसके दृष्टिकोण का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने कहा कि साझा इतिहास और विश्वास तथा आपसी सम्मान पर आधारित मित्रता की दीर्घकालिक परंपरा के साथभारत-सिंगापुर सहयोग ने हाल के वर्षों में और गति पकड़ी है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि जैसे-जैसे भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैदोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी से उनके लोगों को बहुत लाभ होगा।बैठक के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू और राष्ट्रपति षणमुगरत्नम ने भारत और सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक संयुक्त लोगो का अनावरण किया। लोगो में दोनों देशों के झंडों और उनके राष्ट्रीय फूलों के रंग शामिल हैंजो स्थायी मित्रताआपसी विश्वास और साझा मूल्यों का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति शानमुगरत्नम से भी मुलाकात कीजहां उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा की और आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने सेमीकंडक्टरडिजिटलीकरणकौशल और कनेक्टिविटी जैसे भविष्य के क्षेत्रों पर भी चर्चा की।

सिंगापुर के राष्ट्रपति पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैंजो राष्ट्रपति के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा है। वे आज से दो दिन के लिए ओडिशा का दौरा करेंगे।