FEATUREDNationalPopular

रणदीप सुरजेवाला ने गृहमंत्री की टिप्पणी पर राज्यसभा को दिया नोटिस

नई दिल्ली, 19 दिसंबर । कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राज्यसभा को नियम 267 के तहत नोटिस दिया है। उन्होंने नोटिस में सूचीबद्ध कार्य के निलंबन का आग्रह करते हुए गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर चर्चा कराने की मांग की है।

सुरजेवाला ने कहा है, “भारतीय संविधान की 75 वर्ष की यात्रा पर चर्चा में भाग लेते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया। ऐसी टिप्पणियां कीं, जिनसे स्पष्ट रूप से बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान का उपहास किया गया। यह न केवल बाबा साहेब का, बल्कि भारत के अनुसूचित जाति, वंचित, गरीब और आकांक्षी वर्गों की पूरी बिरादरी का अपमान है। भारत के वंचित, दलित और गरीब तबके के लोगों के खिलाफ सत्तारूढ़ व्यवस्था की मानसिकता सहित इन महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करने के लिए सदन के सभी कामकाज को स्थगित करने की आवश्यकता है।”