NationalPopular

प्रधानमंत्री मोदी आज अहमदाबाद में BAPS स्वयंसेवकों के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम बीएपीएस कार्यकर्ता सुवर्ण महोत्सव- बीएपीएस स्वयंसेवकों के स्वर्ण जयंती समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के कैबिनेट मंत्री भी शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्वर्ण जयंती समारोह में मौजूद रहेंगे।

इस कार्यक्रम में विश्व भर से आए 1 लाख बीएपीएस स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा।

बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था बीएपीएस के स्वयंसेवकों की सेवा का सम्मान करने के लिए साल भर चलने वाले कार्यकर्ता सुवर्णा महोत्सव का उद्घाटन 28 जनवरी, 2024 को सूरत में महंत स्वामी महाराज द्वारा किया गया था। भव्य स्वर्ण जयंती समारोह आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में संपन्न होगा।

इस कार्यक्रम में विश्व भर के 30 देशों के 1 लाख से अधिक स्वयंसेवक भाग लेंगे।

महोत्सव में इंटरैक्टिव इमर्सिव प्रस्तुतियों, प्रदर्शनों, वर्णनों और थ्रोबैक वीडियो के माध्यम से वर्षों के दौरान स्वयंसेवकों के योगदान और बलिदान को प्रदर्शित किया जाएगा।

1972 में ब्रह्मस्वरूप प्रमुख स्वामी महाराज ने कार्यकर्ताओं के लिए एक संगठित संरचना बनाई जो आज पूरे विश्व में सेवा कार्यों में संलग्न हैं।