FEATUREDMumbai

मतगणना के प्रारंभिक रुझानों पर बोले दरेकर- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री

मुंबई, 23 नवंबर । विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में भाजपा-नीत राजग ने 215 का आंकड़ा पार कर बड़ी सफलता हासिल करती हुई दिख रही है। भाजपा के उम्मीदवार 125 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इससे प्रदेश भाजपा में उत्साह और खुशी का माहौल है। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे।

दरेकर ने शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से कहा कि वर्तमान तस्वीर से पता चलता है कि महाराष्ट्र में राजग 200 पार कर जाएगा। मेरी राय में पूरा महाराष्ट्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फडणवीस के साथ खड़ा है। इसलिए महायुति को बड़ी सफलता मिल रही है। अब विपक्षी दलों ने गंदी चाल खेलना बंद कर देना चाहिए। मेरी राय में हमें लोकतंत्र में हार को बड़े दिल से स्वीकार करना चाहिए।

दरेकर ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने लोकसभा में दिए गए वोट को सही करते हुए भाजपा का समर्थन किया है। महाराष्ट्र में पिछले दो साल के राजग सरकार के हर वर्ग के लिए किए गए काम को देखते हुए राज्य के हर वर्ग ने मतदान किया है। इसलिए राज्य के मतदाताओं के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं। खासकर महाराष्ट्र लाडली बहनों का विशेष आभार व्यक्त करता हूं।