Mumbai

अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी बिहार के रघुनंदन की हत्या

मुंबई, 14 नवंबर । गोराई में प्लास्टिक बैग में सात टुकड़ों में मिले शव की पहचान उसके टैटू के आधार पर हाे गई है। युवक की हत्या अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गोराई पुलिस जांच कर रही है।

गोराई पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार गोराई में प्लास्टिक बैग मिली मिले शव के हाथ पर आरए टैटू देखा गया था। इसी टैटू के आधार पर बिहार के जीतेंद्र पासवान ने शव की पहचान अपने बेटे रघुनंदन पासवान के रूप में की है। इस टूटू में आर का मतलब रघुनंदन और ए से उसकी प्रेमिका का नाम था। जांच में पता चला कि रघुनंदन पिछले आठ माह से पुणे की एक कंपनी में काम कर रहा था। वह दिवाली की छुट्टियों में घर गया था, लेकिन 31 अक्टूबर को यह कहकर घर से निकल गया कि वह दोस्तों के साथ मुंबई जा रहा है। मुंबई पहुंचने के बाद रघुनंदन ने नशे में भाईंदर में रहने वाले अपनी प्रेमिका के भाई मोहम्मद सत्तार को फोन किया। मोहम्मद ने उसे अपने पास बुलाया, उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित ने शव को टुकड़ों में काट दिया और हत्या के अगले दिन टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में भर दिया और बैग को गोराई की एक झाड़ी में फेंक दिया था। इस मामले में गोराई पुलिस ने मोहम्मद सत्तार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पता लगा रही है कि इस घटना को अंजाम देते समय सत्तार के साथ और कौन-कौन थे।