FEATUREDNational

छत्तीसगढ़: दीपोत्सव महापर्व स्थानीय और स्वदेशी के साथ भारतीय बाजार को रोशन करें – जगदीश पटेल

संपूर्ण भारत में मनाए जाने वाला दीपों का महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक और स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक जगदीश पटेल ने सभी समाजजनों से आह्वान किया कि, हमारे उत्सव पर सभी नागरिक बंधु/भगिनी बाजार में जाकर स्थानीय और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी करें । हमारे छत्तीसगढ़ और भारत के स्थानीय और स्वदेशी गृह उद्योग,कुटीर उद्योग लघु उद्योग से बने उत्पाद की हम खरीदी करेंगे तो स्थानीय ग्रामीण और स्वदेशी अर्थ व्यवस्था को सक्षम करने में हम सहयोगी होंगे । आने वाला समय विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में समाज के जिम्मेदार नागरिक के नाते हम सभी नागरिक बंधु/भगिनी अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का निर्वहन करें ।