Vi लॉन्च करेगा 5G सर्विस
बीएसएनएल की 5G सर्विस को भारत में बीएसएनएल से पहले लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने मार्च 2024 की डेडलाइन सेट कर दी है। Vi का कहना है कि Vi 5G सर्विस को सबसे पहले दिल्ली और मुंबई से शुरू किया जाएगा। वोडाफोन आइडिया यानी Vi का कहना है कि उसकी तरफ से मार्च 2025 तक देश के 17 सर्किलों में अपनी 5G सर्विस को शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जगबीर सिंह ने बताया कि 5G सेवाओं की शुरुआत दिल्ली और मुंबई से होगी।
कब तक पूरे देश में रोलआउट होगी Vi 5G सर्विस?
Vi की 5G सर्विस को पूरे देश में अगले साल जून तक लॉन्च कर दिया जाएगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारत की 90 फीसद आबादी तक 4G नेटवर्क की पहुंच हो जाएगी। उन्होंने माना कि जियो और एयरटेल के मुकाबले में वोडाफोन-आइडिया की 5G रफ्चार स्लो है। बता दें कि जियो और एयरटेल ने 1 अक्टूबर 2023 को 5G सर्विस की शुरुआत की थी। Vi 5G सर्विस को पहले दिल्ली और मुंबई में 5G शुरू किया जाएगा। इसके बाद सभी महानगरों और 17 राज्यों के प्रमुख शहरों तक ले जाया जाएगा।
90 फीसद लोगों तक पहुंचेगा का Vi 5G नेटवर्क
Vi का दावा है कि वो अपने 4G कवरेज को पहले से मजबूत बनाएगा और 5G सर्विस को शुरू करेगा। मौजूदा वक्त में 1.03 अरब लोगों के पास 4G नेटवर्क मौजूद है, जिसे बढ़ाकर 90 फीसद करने का लक्ष्य तय किया गया है। बता दें कि जहां जियो और एयरटेल जैसी कंपनियां मौजूदा वक्त में सैटेसाइट इंटरनेट की दौड़ में शामिल हैं। वही Vi की तरफ से अपने 4G और 5G नेटवर्क को मजबूत बनाया जा रहा है।

