संयुक्त संसदीय समिति ने नई दिल्ली में वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पर चर्चा की
संयुक्त संसदीय समिति ने कल नई दिल्ली में वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद जगदंबिका पाल ने की। समिति ने विधेयक के बारे में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के प्रतिनिधियों से मौखिक साक्ष्य लिए, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रशासन और प्रबंधन की कमियों को दूर करना और दक्षता बढ़ाना है। संयुक्त संसदीय समिति, जिसके पास विधेयक को आगे की जांच के लिए भेजा गया था, इस साल संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाली है।

