National

एयरपोर्ट से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 21 जनवरी । बागडोगरा एयरपोर्ट से एक अमेरिकी नागरिक को सैटेलाइट फोन के साथ एक पकड़े जाने की खबर शनिवार को सामने आई है। पकड़े गए अमेरिकी का नाम थॉमस एसरोह है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने उसे पकड़ कर बागडोगरा थाने को सौंप दिया है।

बागडोगरा थाने के अनुसार, अमेरिकी नागरिक को शुक्रवार को दिल्ली जाने से पहले बागडोगरा हवाई अड्डे पर सैटेलाइट फोन के साथ सीआईएसएफ ने पकड़ा था। अमेरिकी नागरिक को सिक्किम के रास्ते बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचा था। उसका इरादा दिल्ली जाने का था लेकिन तलाशी के दौरान उसके बैग से सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। अमेरिकी नागरिक 12 जनवरी को भारत आया था। बागडोगरा थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।