मप्रः मुख्यमंत्री निवास पर आज महिला सरपंचों का सम्मेलन
भोपाल, 9 अगस्त । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर आज (शुक्रवार को) रानी दुर्गावती महिला सरपंचों का एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश भर की एक हजार महिला सरंपच शामिल होंगी।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बताया कि राज्य में महिला सशक्तिकरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हो, इसी उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिला सरपंचों से संवाद करेंगे।

