NationalPopular

भोपाल में बीजेपी की आज होगी बड़ी बैठक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी होंगे शामिल

भोपाल, 6 अगस्‍त । राजधानी भोपाल में मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश,प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।

जानकारी के अनुसार आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पहले बीजेपी की यह बैठक अहम है। इस बैठक में 11 अगस्त से प्रदेश भर में शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान और 14 अगस्त को भारत-पाकिस्तान बंटवारे की बरसी पर विभाजन विभीषिका मनाने की जानकारी दी जाएगी।