Tuesday, November 3, 2026
Latest:
NationalPopular

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जाेशी ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन असेंबली की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली, 19 जुलाई । केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जाेशी ने शुक्रवार काे नई दिल्ली में आयाेजित अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) असेंबली की 10 वीं बैठक की अध्यक्षता की।

प्रहलाद जाेशी ने यह जानकारी साेशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए कहा कि भारत की अध्यक्षता में आईएसए सदस्य देशों ने सभा के दौरान कार्यक्रमों और पहलों के कार्यान्वयन का मूल्यांकन किया। आईएसए का मुख्यालय भारत में है और सौर संसाधन संपन्न देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।