FEATUREDInternational

कनाडा में कार हादसे में सिख किशोर की मौत

टोरंटो, 16 जनवरी। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में कार हादसे में सिख किशोर तारेन ला की 17 वर्ष की आयु में मौत हो गई। उसने कार पर से नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक तारेन लाल सात जनवरी को कार से अपने घर जा रहा था। यह हादसा ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली में फ्रेजर हाइवे पर हुआ। पेड़ से कार टकराकर चकनाचूर हो गई। लाल की मां सरबजीत ननारा-लाल के मुताबिक दुर्घटना से कुछ देर पहले ही बेटे से बात की थी। लाल तमानाविस सेकंडरी स्कूल में पढ़ता था। स्थानीय सिख समुदाय परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आया है।