NationalPopular

बसपा सांसद संगीता आजाद भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 18 मार्च । लोकसभा चुनाव 2024 से ऐन पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तगड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ जिले की लालगंज सीट से बसपा सांसद संगीता आजाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा मुख्यालय में संगीता आजाद ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद रहे।

आजाद के साथ ही उनके पति अरिमर्दन आजाद और प्रसिद्ध अधिवक्ता व निर्भया कांड में पीड़ित पक्ष के लिए अदालती लड़ाई लड़ने वाली सीमा कुशवाहा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कुशवाहा साल 2020 में बसपा में शामिल हुई थीं, जबकि अरिमर्दन लालगंज से विधायक रह चुके हैं।