प्रेरक प्रसंग अध्याय 23:- स्वाभिमान
1857 के भीषण संग्राम में ब्रिटिश सेनानी सर हुम्रोज ने जब देखा कि विजयश्री उसी को मिलने वाली है, तो उसने तत्कालीन बादशाह बहादुरशाह ‘जफर’ को उर्दू में निम्न पन्क्तियाँ लिख दीं | सर हुम्रोज ने भारत आने पर हिंदी और उर्दू का गहरा अध्ययन किया था और वह उनमें काव्य करने में निपूर्ण भी हो गया था, अत: उसे ये पन्क्तियाँ लिखने में कोई कठिनाई महसूस न हुई –
दमदमा में दम नहीं, अब खैर माँगों जान की |
ये जफर ठंडी हुई, शमशीर हिंदुस्थान की ||
-ये ‘जफर’, हिंदुस्तानी सैनिको की तलवारें ठंडी पड़ गयी हैं, उनमें अब बिल्कुल साहस न रहा | उन्हें तो अब अपने प्राणों की भिक्षा माँगनी चाहिए |
बादशाह स्वयं ‘जफर’ उपनाम से उर्दू में शेरो-शायरी किया करता था | उस स्वाभिमानी ने जवाब में निम्न पन्क्तियाँ भेंज दीं –
गाजियों में बू रहेगी जब तलक ईमान की |
तब तलक लंदन चलेगी तेग हिंदुस्थान की ||
-ओ सरदार, हम हिन्दुस्तानियों की रग-रग में जब तक धर्म और ईमान कायम है, हमारे हिन्दुस्तानी वीर जुन्झते रहेंगें | तथा उनकी तलवारें लंदन के तख्त तक पहुँच जाएँगी |
अत: प्राणों की भिक्षा माँगने का अथवा आत्मसमर्पण का प्रश्न ही नहीं उठता ||

