Business

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने वर्ष 2023-24 के लिए ब्‍याज दर बढ़ाकर 8 दशमलव दो पांच प्रतिशत की

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारियों की जमा राशि पर सवा आठ प्रतिशत की दर से ब्याज देने का निर्णय लिया है। संगठन के केंद्रीय न्‍यासी बोर्ड की आज नई दिल्‍ली में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। श्रम और रोजगार मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि यह कार्यबलों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की गारंटी की दिशा में एक कदम है।