NationalPopular

संसद के दोनों सदनों में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जारी रहेगी चर्चा

संसद के दोनों सदनों में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर आज भी चर्चा जारी रहेगी। आशा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर बहस का जवाब देंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को तीन पंक्तियों का व्हिप जारी कर निर्देश दिया है कि इस दौरान संसद में उपस्थित रहें।