Entertainment

राजामौली की फिल्‍म आरआरआर ने नाटू नाटू गीत के लिए जीता गोल्‍डन ग्‍लोब पुरस्‍कार

मुंबई। भारतीय फिल्‍म आरआरआर के सुपरहिट गीत नाटु नाटु को सर्वश्रेष्‍ठ मौलिक गीत के लिए प्रतिष्ठित गोल्‍डन ग्‍लोब पुरस्‍कार मिला है। फिल्‍म निर्देशक एसएस राजामौली की इस सुपरहिट फिल्‍म के गीत का संगीत निर्देशन एमएम कीरावानी ने किया है। गाने के गायक हैं-काला भैरवा और राहुल सिपलीगुंज। इस गीत ने अपनी कोरियोग्राफी और संगीत से लोगों में काफी जोश भर दिया है।