National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे मुख्य सचिव राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में मुख्‍य सचिवों के तीन दिन के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यह सम्मेलन तीसरी बार हो रहा है। पहला सम्मेलन जून 2022 में धर्मशाला में, जबकि दूसरा इस वर्ष जनवरी में दिल्ली में हुआ था।

सहकारिता आधारित संघवाद के सिद्धांत को कार्यरूप में बदलने के प्रधानमंत्री की दृष्टि के अनुरूप मुख्‍य सचिवों का राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन सहभागिता से प्रेरित शासन तथा केन्‍द्र और राज्‍यों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। सम्मेलन में, केंद्र सरकार, राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित दौ सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।