National

सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडेय जवाहरलाल स्‍टेडियम में सेवानिवृत्‍त सैनिकों की सम्‍मान दौड में शामिल हुए

सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडेय आज नई दिल्‍ली के जवाहरलाल स्‍टेडियम में सेवानिवृत्‍त सैनिकों की सम्‍मान दौड में शामिल हुए। इस दौड का आयोजन भारतीय सेना ने सेवानिवृत्‍त सैनिकों के असाधारण शौर्य के सम्‍मान में किया था। भारतीय सेना के सेवानिवृत्‍त सैनिकों की हॉफ मैराथन करगिल युद्ध के राष्‍ट्रीय रजत जयंती समारोह का एक हिस्‍सा है। यह मैराथन करगिल युद्ध में सैनिकों के बलिदान और शौर्य के प्रति सम्‍मान और उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।