National

कर्नाटक में 1097 स्थानों पर विकसित भारत संकल्‍प यात्रा अभियान आयोजित किया जा रहा है

केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्‍यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्‍य से सरकारी विभाग देशभर में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। 15 नवंबर से शुरू हुआ यह अभियान अगले वर्ष 25 जनवरी तक चलेगा। कर्नाटक में शहरी स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायत स्‍तर पर एक हजार 97 स्थानों पर यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।

सामाजिक न्‍याय और अधिकारिकता मंत्री डॉ. वीरेन्‍द्र कुमार ने कल कर्नाटक में कोठानूर गांव में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा को रवाना किया। बाद में, बेंगलुरू में आयोजित रोजगार मेले में उन्‍होंने यात्रा के महत्व के बारे में आकाशवाणी से विशेष बातचीत की।

आयोजन के लिए नोडल एजेंसी नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक एमएस राघवेन्‍द्र ने भी यात्रा के बारे में आकाशवाणी को जानकारी दी है।

विकसित भारत संकल्‍प यात्रा सरकारी स्कीमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से शुरू की गई है। इस यात्रा के दौरान लाभार्थियों के साथ बातचीत भी जाती है।