‘किसान मर रहे हैं और सीएम दूसरे राज्य में प्रचार कर रहे हैं’, उद्धव का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला
मुंबई: बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘नालायक’ तक बोल दिया। इस पर कैबिनेट मंत्री शंभूराज देसाई ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ‘नालायक’ जैसे शब्दों से संबोधित करना ठीक नहीं है। इसे लेकर क्या कार्रवाई की जा सकती है, उस पर लीगल टीम फैसला लेगी। ये उद्धव ठाकरे की हताशा को दर्शाती है, जो इस तरह के असंसदीय शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। देसाई ने चेतावनी दी कि उनकी भाषा में उन्हें जवाब देना पड़ा, तो हम देंगे। उन्होंने दावा किया कि राज्य के किसानों की मदद की जा रही है।
उद्धव ठाकरे ने क्या कहा
मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तेलंगाना विधानसभा के चुनाव प्रचार में गए थे। उद्धव ठाकरे ने मातोश्री पर संवाददाता सम्मेलन में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र के एक फूल, दो हाफ कहां हैं। जिनको डेंगू हुआ था, वो कहां है, दूसरे उपमुख्यमंत्री पता नहीं किस राज्य में हैं?
मोदी पर भी हमला
राज्य चलने योग्य नहीं है
