चालू खरीफ विपणन सत्र में एक सौ 61 लाख टन से अधिक धान की खरीद पूरी
सरकार ने कहा है कि चालू खरीफ विपणन सत्र में एक सौ 61 लाख टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। उपभोक्ता कार्य मंत्रालय ने कहा है कि किसानों को 35 हजार पांच सौ 71 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है। इससे नौ लाख 33 हजार से अधिक किसानों को लाभ हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक एक सौ 8 लाख टन से अधिक चावल खरीदा जा चुका है। पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु से अधिक खरीदारी हुई है।

