National

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19वें एशियाई खेलों में पदक विजेताओं के लिए की नकद पुरस्कारों की घोषणा, स्वर्ण पदक विजेता को मिलेंगे 25 लाख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19वें एशियाई खेलों में पदक विजेता जवानों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक विजेता को 25 लाख, रजत पदक विजेता को 15 लाख और कांस्य पदक विजेता को 10 लाख रुपये दिये जाएंगे।

नई दिल्ली में रक्षा सेवा के खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में श्री सिंह ने उन खिलाड़ियों के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन पदक नहीं जीत सके।