National

मछुआरों की जरूरतों और चुनौतियों को ध्‍यान में रखते हुए चेन्‍नई में सागर परिक्रमा के 10वें चरण की शुरुआत हुई

केंद्रीय मत्‍स्‍य-पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कल चेन्‍नई में सागर परिक्रमा के 10वें चरण की शुरुआत की। उन्‍होंने चेन्‍नई बंदरगाह पर संवाददाताओं से कहा कि सागर परिक्रमा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की एक महत्‍वकांक्षी परियोजना है जिसकी शुरूआत मछुआरों की जरूरतों और चुनौतियों को ध्‍यान में रखते हुए की गई है। श्री रूपाला ने कहा कि तटरक्षक पोत सुजय पर यात्रा करना एक रोमांचक अनुभव रहा है। यह पोत आज सबसे पहले कृष्‍ण पत्‍तनम पहुंचेगा जहां मत्‍स्‍य-आहार उत्‍सव का आयोजन किया गया है। बाद में, श्री रूपाला नेल्‍लूर जाएंगे। श्री रूपाला ने कहा कि सरकार मछुआरों को ऐसे उपकरण देगी जिनसे वे अंतर्राष्‍ट्रीय जल-क्षेत्र में प्रवेश करने से बच पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि इस परियोजना को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के साथ मिलकर कार्यान्वित किया जाएगा।