National

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन आज नई दिल्‍ली में वस्तु और सेवा कर परिषद की 52वीं बैठक की अध्‍यक्षता करेंगी

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन आज नई दिल्‍ली में वस्तु और सेवा कर–जी.एस.टी परिषद की 52वीं बैठक की अध्‍यक्षता करेंगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में केन्‍द्रीय वित्त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी के अलावा राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के वित्तमंत्री तथा केंद्र और राज्‍यों के वरिष्‍ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं।