National

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज नई दिल्ली में भारतीय भाषा उत्सव और प्रौद्योगिकी तथा भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे

शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान आज नई दिल्‍ली में भारतीय भाषा उत्‍सव और तकनीकी तथा भारतीय भाषा सम्‍मेलन का शुभारंभ करेंगे। दो दिन के सम्‍मेलन का उद्देश्‍य शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय भाषाओं को तकनीकी रूप से समृ‍द्ध भविष्य की दिशा तय करना है। सम्‍मेलन में भारतीय भाषा को बढ़ावा देने में प्रौद्योगिकी पर विशेष ध्यान देने के साथ तीन महत्वपूर्ण सत्र होंगे, इनमें शिक्षण, प्रशिक्षण, परीक्षा और शैक्षिक सामग्री के अनुवाद में प्रौद्योगिकी की भूमिका शामिल है।