National

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय यात्रा पर आज बिहार जाएंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर आज बिहार जायेंगे। वे नालंदा जिले के राजगीर के अलावा गया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति दोपहर में राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद करेंगे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद श्री धनखड़ का यह पहला बिहार दौरा है।