NationalPopular

अमित शाह आज मप्र के मंडला और श्योपुर में करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत

श्योपुर, 05 सितंबर । केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के मंडला और श्योपुर में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। शाह दोनों स्थानों पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री अमित शाह सुबह 11ः40 बजे जबलपुर विमानतल पर पहुंचेंगे। यहां से 12ः20 बजे मंडला पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री दोपहर 12ः25 बजे जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ कर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2ः30 बजे जबलपुर विमानतल से रवाना होकर अपराह्न 3ः35 बजे ग्वालियर विमानतल पहुंचेंगे और यहां से श्योपुर के लिए रवाना होंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री शाह 4ः40 बजे श्योपुर पहुंचकर जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। 6ः30 बजे ग्वालियर विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।