Business

सेंसेंक्‍स और निफ्टी इंडेक्‍स हुए मजबूत, आईटी शेयरों में जोरदार तेजी

दिल्ली । बेहतर ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी है। आज के कारोबार में सेंसेंक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स मजबूत हुए हैं। सेंसेक्‍स में 100 अंकों से ज्‍यादा तेजी है।  निफ्टी 18200 के पार निकल गया है।  आज प्रमुख एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

वहीं इसके पहले गुरूवार को अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए।  फिलहाल सेंसेक्‍स में 122 अंकों की तेजी है और यह 61,256.06 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 34 अंक बढ़कर 18225 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

आज के कारोबार में आईटी शेयरों में जोरदार तेजी है।  निफ्टी आईटी इंडेक्‍स 1 फीसदी मजबूत हुआ है।  पीएसयू बैंक, मेटल और रियल्‍टी इंडेक्‍स में भी करीब 1 फीसदी तेजी है।

वहीं बैंक, फाइनेंशियल, फार्मा, ऑटो सहित अन्‍य इंडेक्‍स भी हरे निशान में नजर आ रहे हैं। आज के कारोबार में हैवीवेट शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।  सेंसेक्‍स 30 के 17 शेयरों में आज तेजी है।

आज के टॉप गेनर्स में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टेकएम, बजाजफाइनेंस, विप्रो, इन्फ़ी, एसबीआई , टीसीएस शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में एमएंडएम,एचडीएफसी बैंक , एयरटेल , मारुती , आईटीसी , एचयूएल , एचडीएफसी शामिल हैं।