National

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे थाईलैंड के प्रधानमंत्री के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए काम करने को उत्सुक हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर श्री श्रेथा थाविसिन को बधाई दी है। एक ट्वीट में, श्री मोदी ने कहा कि वे श्री थाविसिन के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए काम करने को उत्सुक हैं।