National

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज अलीगढ़ में आयोजित होने वाले हिंदू गौरव दिवस में शामिल होंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज अलीगढ़ में आयोजित होने वाले हिंदू गौरव दिवस में शामिल होंगे। पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर इस दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अलीगढ़ कल्‍याण सिंह का जन्‍म स्‍थान है। उनका निधन 2021 में हुआ था। राज्‍य के दोनों उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और कई केंद्रीय तथा राज्‍य मंत्री इस समारोह में कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में पचास हजार से अधिक लोगों के एकत्रित होने की आशा है। इस समारोह में अलीगढ़, एटा, कासगंज, बुलंदशहर और फर्रुखाबाद सहित पांच जिलों के लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए तीन हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।