National

भारतीय जनता पार्टी की केन्‍द्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्‍तीसगढ और मध्‍यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों के नाम पर विचार

भारतीय जनता पार्टी की केन्‍द्रीय चुनाव समिति की कल नई दिल्‍ली में बैठक हुई जिसमें छत्‍तीसगढ, मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान, तेलंगाना और मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बैठक में भाग लिया। केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह तथा पार्टी अध्‍यक्ष जगत नड्डा भी बैठक में मौजूद थे। भाजपा नेतृत्‍व ने छत्‍तीसगढ और मध्‍यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों के नाम पर विचार विमर्श किया। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता ओम माथुर छत्‍तीसगढ के चुनाव प्रभारी है जबकि मध्‍यप्रदेश में केन्‍द्रीय मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर को राज्‍य विधानसभा चुनाव की चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्‍त किया गया है। केन्‍द्रीय मंत्री भूपेन्‍द्र यादव मध्‍यप्रदेश के चुनाव प्रभारी हैं।