National

पुणे देश के विकास का केंद्र है- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि पुणे देश के विकास का केंद्र है और पुणे संभाग के लिए दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। वे आज पुणे में चांदनी चौक फ्लाईओवर तथा विभिन्न सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। उन्होंने पुणे मेट्रो यात्रियों के लिए एक पुणे‘ मेट्रो कार्ड भी लॉन्च किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरे तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

श्री गडकरी ने बताया कि पुणे शहर को जोड़ने वाले राजमार्गों पर 50 हजार करोड़ रुपये की लागत के और पुल बनने के लिए तैयार हैं। श्री गडकरी ने कहा कि कारगिल में सुरंग और ब्रह्मपुत्र पर पुल जैसी देश भर में विभिन्न परियोजनाओं में इस्तेमाल की जा रही नई तकनीक के परिणामस्वरूप लागत में भारी बचत हुई है।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि पुणे शहर के लिए एक स्वतंत्र हवाई अड्डा बनाने के प्रयास जारी हैं और राज्य सरकार शहर में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।