National

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आकाशवाणी के साथ विशेष साक्षात्कार में कहा कि भारत की स्थिति वैश्विक स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत है और बड़े मुद्दों और विचारों को उठा रहा है

आकाशवाणी समाचार के साथ एक विशेष साक्षात्‍कार में विदेश मंत्री ने कहा कि भारत आज विश्व में प्रमुख केंद्र बना हुआ है और जी-20 देशों को पूर्वी और पश्चिमी देशों के बीच अंतर दूर करना है तथा साथ ही दक्षिण और उत्तर के मतभेदों का हल निकालना है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह एक बडी जिम्मेदारी है तथा आज जी-20 सहित विश्‍वभर के देशों को विश्व की समस्याओं के बारे में ध्यान केंद्रित करना होगा।

 

विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर का पूरा साक्षात्‍कार आज रात सवा नौ बजे एफ एम गोल्ड और अतिरिक्त मीटरों पर सुना जा सकता है।