National

आतिशी दिल्ली सरकार में सबसे ताकतवर मंत्री बनीं

नई दिल्ली, 08 अगस्त। दिल्ली सरकार में बड़ा बदलाव करते हुए उपराज्यपाल के पास सर्विसेस और विजिलेंस विभाग की जिम्मेदारी आतिशी को सौंपे जाने से जुड़ी फाइल भेजी गई है। आतिशी के पास पहले ही पीडब्ल्यूडी और वित्त विभाग है। वर्तमान में सौरभ भारद्वाज सर्विसेस और विजिलेंस विभाग संभाल रहे थे।

सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि कल दिल्ली सर्विस बिल को संसद की मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही अब आतिशी दिल्ली सरकार में सबसे ताकतवर मंत्री बन गई हैं।