International

आज हिरोशिमा दिवस है

जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमिओ किशिदा ने विश्‍व के पहले एटम हमले की 78वीं वर्षगांठ पर आज जापान के हिरोशिमा में आयोजित एक समारोह में कुछ समय के लिए मौन रखा। श्री किशिदा ने कहा कि  युद्ध में एटम हमले से पीडित एकमात्र राष्‍ट्र जापान न्‍यूक्‍लीयर मुक्‍त विश्‍व के प्रति अपने प्रयासों को जारी रखेगा।

दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान 6 अगस्‍त 1945 में अमरीका का एक बी-29 सूपर फॉरट्रेस एनोला गे ने लिटिल बॉय नाम के कोड से एक एटम बम जापान के हिरोशिमा पर गिराया था, जिसमें करीब एक लाख 40 हजार मृत्‍यु हुई थी। 6 अगस्‍त को दुनिया भर के लोग न्‍यूक्‍लीयर युद्ध के प्रभाव को याद करते हुए शांति और हथियार रहित वैश्विक एकता का आहवान करते हैं।