National

आईसीआईसीआई बैंक लोन फ्रॉड केस: अब वीडियोकॉन के मालिक गिरफ्तार, सीबीआई की कार्रवाई

दिल्ली । आईसीआईसीआई बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया है।  इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की कमान संभाल रही थीं, तब उन्होंने वीडियोकॉन ग्रुप को लोन दिया था। बदले में चंदा के पति दीपक कोचर की कंपनी नू रिन्यूएबल को वीडियोकॉन से निवेश मिला था।

वीडियोकॉन ग्रुप को 3,250 करोड़ का बैंक लोन देने के मामले में सीबीआई ने पिछले हफ्ते ICICI बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और उनके दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों को मुंबई की विशेष कोर्ट ने तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।